लोगों की राय

गीता प्रेस, गोरखपुर >> धर्म क्या है भगवान क्या हैं

धर्म क्या है भगवान क्या हैं

जयदयाल गोयन्दका

प्रकाशक : गीताप्रेस गोरखपुर प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :61
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1101
आईएसबीएन :81-293-0804-5

Like this Hindi book 2 पाठकों को प्रिय

64 पाठक हैं

प्रस्तुत पुस्तक में धर्म क्या है और भगवान क्या है पर प्रकाश डाला गया है।

Dharam Kya Hai Bhagwan Kya Hain-A Hindi Book by Jaidayal Goyandaka - धर्म क्या है भगवान क्या हैं - जयदयाल गोयन्दका

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश


ॐ श्रीपरमात्मने नम:

धर्म क्या है ?

प्र.- कृपापूर्वक आप धर्म की व्याख्या करें।
उ.- धर्म की सच्ची व्याख्या कर सकें ऐसे पुरुष इस जमाने में मिलने कठिन हैं।
प्र.- आप जैसा समझते हैं वैसा ही कहने की कृपा करें।
उ.- धर्म का विषय बड़ा गहन है, मुझको धर्मग्रन्थों का बहुत ज्ञान है, वेद का तो मैंने प्राय: अध्ययन ही नहीं किया। मैं तो एक साधारण मनुष्य हूँ, ऐसी अवस्था में धर्म का तत्त्व कहना एक बालकपन-सा है। इसके अतिरिक्त मैं जितना कुछ जानता हूँ उतना ही कह नहीं सकता; क्योंकि जितना जानता हूँ स्वयं कार्य में परिणत नहीं कर सकता।

प्र.- खैर, यह बतलाइये कि आप किसको धर्म मानते हैं ?
उ.- जो धारण करने योग्य है।
प्र.- धारण करने योग्य क्या है ?
उ.- इस लोक और परलोक में कल्याण करने वाली महापुरुषों द्वारा दी हुई शिक्षा।
प्र.- महापुरुष कौन है ?
उ.- परमात्मा के तत्त्व को यथार्थरूप से जाननेवाले तत्त्ववेत्ता पुरुष।
प्र.- उनके लक्षण क्या हैं ?

उ.- अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्र: करुण एव च।
निर्ममो निरहंकार: समदु:खसुख: क्षमी।।
संतुष्ट सततं योगी यतात्मा दृढ़निश्चय:।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्त: स मे प्रिय:।।

(गीता 12/13-14)

‘जो सब भूतों में द्वेष रहित एवं स्वार्थरहित सबका प्रेमी और हेतुरहित दयालु है तथा ममता से रहित एवं अहंकार से रहित सुख-दु:खों की प्राप्ति में सम और क्षमावान् है अर्थात् अपराध करने वाले को भी अभय देनेवाला है।’


प्रथम पृष्ठ

विनामूल्य पूर्वावलोकन

Prev
Next
Prev
Next

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book